yaado.n kii baaraat chalii hai
- Movie: Ghulam Ali (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Ghulam Ali
- Lyricist: K M Arif
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1987, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
यादों की बारात चली है
आ भी जाओ रात चली है
ज़ब्त का दामन छुटा ऐसे
आँखों से बरसात चली है
कहते हैं फिर लौट न आना
कुछ तो आगे बात चली है
वो जिस रस्ते से भी गुज़रे
सारी दुनिया साथ चली है
काश वो और अभी रुक जायें
बात अधूरी रात चली है
Comments/Credits:
% This is also in "Saher Hone Tak"