wo aaii subah ke ... Kudaa nigahabaan ho tumhaaraa
- Movie: Mughal-e-Azam
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Ajit, Dilip Kumar, Prithviraj Kapoor, Madhubala, Durga Khote
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
वोह आई सुबहा के परदे से मौत की आवाज़
किसी ने तोड़ दिया जैसे ज़िंदगी का साज़
ख़ुदा निगेहबान हो तुम्हारा - २
धड़कते दिल का पयाम ले लो - २
तुम्हारी दुनिया से जा रहें हैं
उठो हमारा सलाम ले लो - २
(है वक़्त-ए-रुख़्सत, गले लगा लो
ख़ताएं भी आज बक्ष डालो) - २
बिछड़ने वाले का दिल न तोड़ो
ज़रा मोहब्बत से काम ले लो - २
तुम्हारी दुनिया से जा रहें हैं
उठो हमारा सलाम ले लो
(उठे जनाज़ा जो कल हमारा
क़सम है तुमको, न देना काँधा) - २
न हो मोहब्बत हमारी रुसवा
ये आँसुओं का पयाम ले लो - २
ख़ुदा निगेहबान हो तुम्हारा
धड़कते दिल क पयाम ले लो
Comments/Credits:
% Contributor: Nipun Shah % Transliterator: Nipun Shah % Date: Dec 14, 2002 % Series: GEETanjali % Comments: The film version of the song doesn't have the "hai % waqt-e-rukhsat" stanza. The LP version has both the stanzas, % but doesn't have the prelude. % generated using giitaayan