wafaa kaa naam zamaane me.n aam kar jaa_uu.N - - Runa Laila
- Movie: non-Film
- Singer(s): Runa Laila
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
वफ़ा का नाम ज़माने में आम कर जाऊँ
फिर उसके बाद मैं ज़िंदा रहूं के मर जाऊँ
इलाही मुझको अता कर सदाक़तों के चराग़
मैं उनकी रोशनी ले कर नगर नगर जाऊँ
तेरी ज़मीं पे न हो नाम नफ़रतों का कहीं
मुहब्बतों के फ़साने सुनूँ जिधर जाऊँ
मेरे वुजूद का ये भी तो एक मसरफ़ है
दिलों में प्यार की मानिंद मैं उतर जाऊँ
मज़ा तो जब है के दुश्मन भी मुझको याद करें
मिसाल प्यार की ऐसी मैं छोड़ कर जाऊँ