waah rii duniyaa waah re zamaane
- Movie: Grahasthi
- Singer(s): Shamshad Begum
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Yaqub, Pran, Kuldeep, Sulochana Chaterjee, Masud, Mirza Musharraf
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने -२
अपने हो गये हैं बेगाने -२
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने
सुख के झूले झूलने वाले
याद हमारी भूलने वाले -२
हाय रे मतलब के दीवाने
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने
अपने हो गये हैं बेगाने -२
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने
क़िस्मत रूठी आशा रूठी
तुम क्या बदले दुनिया बदली -२
बुझ गये दीपक गये परवाने
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने
अपने हो गये हैं बेगाने -२
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने
जब मतलब था तुम अपने थे
क्या वो सब झूठे सपने थे -२
मतलब बिन अब कौन पहचाने
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने
अपने हो गये हैं बेगाने -२
वाह री दुनिया वाह रे ज़माने