vo zindagii jo thii ab terii panaaho.n me.n
- Movie: Neelkamal
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Raj Kumar, Waheeda Rehman
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
वो ज़िन्दगी जो थी अब तेरी पनाहों में -२
चली है आज भटकने उदास राहों में
वो ज़िन्दगी जो ...
तमाम उम्र के रिश्ते घड़ी में ख़ाक़ हुए -२
न हम हैं दिल में किसी के न हैं निगाहों में -२
वो ज़िन्दगी जो ...
ये आज जान लिया अपनी कमनसीबी ने -२
कि बेग़ुनाही भी शामिल हुई ग़ुनाहों में -२
वो ज़िन्दगी जो ...
किसी को अपनी ज़रूरत न हो तो क्या कीजे -२
निकल पड़े हैं सिमटने क़ज़ा की बाँहों में -२
वो ज़िन्दगी जो ...