vatan vaalo vatan naa bech denaa
- Movie: Indian
- Singer(s): Chorus, Roop Kumar Rathod
- Music Director: Anand Raj Anand
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Sunny Deol, Shilpa Shetty
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
वतन वालो वतन ना बेच देना
ये धरती ये गगन ना बेच देना
शहीदों ने जान दी है वतन के वास्ते
शहीदों के कफ़न ना बेच देना
दोस्तों साथियों हम चले दे चले
अपना दिल अपनी जां
ताकि जीता रहे अपना हिन्दुस्तां
हम जिये हम मरे इस वतन के लिए
इस चमन के लिए
ताकि खिलता रहे गुल हमेशा यहां
दोस्तो साथियो
दोस्तों से मिलो दोस्तों की तरह
दुश्मनों से मिलो दुश्मनों की तरह
जीना क्या मरना क्या बुज़दिलों की तरह
कह रहा ये वतन ये ज़मीं आसमां
माँ ने अपने बेटे दिये नौजवां
सोचकर और क्या
ताकि जीता रहे ...
मातृ भूमि का दिल तू नहीं तोड़ना
देश के दुश्मनों को नहीं छोड़ना
मरना जीना तुझे इस वतन के लिए
फ़र्ज़ अपना निभा दे अमन के लिए
नाज़ तुझपे करे ये ज़मीं आसमां
देते हैं ये दुआ
ताकि जीता रहे ...
देश के नाम अपनी जवानी लिखी
ये जवानी है क्या ज़िंदगानी लिखी
बस यहां तक की हमने कहानी लिखी
अब लिखो इसके आगे की तुम दास्तां
फ़र्ज़ कर दो अदा
ताकि जीता रहे ...