Browse songs by

uTho\-uTho he bharat tumhaare

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


उठो-उठो हे भरत तुम्हारे
राम अभी हैं आते -२
दरशन कर के प्रभु के क्यों नहीं
मन की पीर मिटाते
आये आये राम हमारे
आये श्री रघुनाथ -२

पाकर भरत प्रभू चरनन को -२
हो गये आज प्रनाथ ??
दो शरीर एक प्राण हुये हैं
खींचा ह्रिदय संताप -२

हुआ आज श्री राम चन्द्र से
सच्चा भरत मिलाप

धन-धन आज अयोध्या नगरी
धन-धन नन्दी ग्राम -२
अमर कहानी बन्धु प्रेम की
अमर भरत का नाम -२
सब जन मंगल सुखद मनावत
पावन राजा राम -२
एक बार सब भक्ति भाव से
कहो सियावर राम

राम राम राजा राम पतीतपावन सीता राम -२
रघुपति राघव राजा राम पतीतपावन सीता राम
राम राम राजा राम पतीतपावन सीता राम -२
रघुपति राघव राजा राम पतीतपावन सीता राम

Comments/Credits:

			 % Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image