usakii hasarat hai jise dil se miTaa bhii na sakuu.N
- Movie: Rare Gems (Non-Film)
- Singer(s): Jagjit Singh, Chitra Singh
- Music Director: Jagjit Singh
- Lyricist: Ghalib, Ameer Minai
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1960s, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
१.
उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ
ढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ
२.
मेहरबाँ हो के बुला लो मुझे चाहो जिस वक़्त
मैं गया वक़्त नहीं हूँ कि फिर आ भी न सकूँ
३.
डाल कर ख़ाक मेरे ख़ून पे क़ातिल ने कहा
कुछ ये मेंहदी नहीं मेरी कि मिटा भी न सकूँ
४.
ज़ौफ़ में ताना-ए-अग़यार का शिकवा क्या है
बात कुछ सर तो नहीं है कि उठा भी न सकूँ
५.
ज़ब्त कमबख़्त ने और आ के गला घोंटा है
कि उसे हाल सुनाऊँ तो सुना भी न सकूँ
६.
ज़हर मिलता ही नहीं मुझको सितमगर वर्ना
क्या क़सम है तेरे मिलने की कि खा भी न सकूँ
७.
उस के पहलू में जो ले जा के सुला दूँ दिल को
नींद ऐसी उसे आये के जगा भी न सकूँ
Comments/Credits:
% Contributor: Vinay P Jain % Transliterator: Vinay P Jain % Date: 7 Jun 2004 % Series: Andaaz-e-Bayaan Aur % Comments: The song was first released on EPs in late 60s/ % early 70s. Later, in late 80s, HMV released a collection of some % ghazals of Jagjit-Chitra from that era pakcaged as 'Rare Gems'. % She'rs # 2, 4, 6 are by Ghalib and the rest by Amir Minai. % generated using giitaayan