us dil kii qismat kyaa kahiye
- Movie: Lahore
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shyamsunder
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Nargis, Karan Deewan
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
उस दिल की क़िस्मत क्या कहिये -२
उस दिल की क़िस्मत क्या कहिये
जिस दिल का सहारा कोई नहीं
बेदर्द ज़माने क्या तेरी
(बेदर्द ज़माने क्या तेरी महफ़िल में
हमारा कोई नहीं) -२
बेदर्द ज़माने
इस ग़म की रात के आँचल में
वैसे तो हज़ारों तारे हैं
वैसे तो हज़ारों तारे हैं
बन जाये जो आस मुसाफ़िर की
बन जाये जो आस मुसाफ़िर की
ऐसा ही सितारा कोई नहीं
बेदर्द ज़माने ...
उल्फ़त के चमन में ऐ नादाँ
उल्फ़त के चमन में ऐ नादाँ
क्यों ढूँढ रहा है कलियों को
यहाँ ग़म के काँटे उगते हैं
यहाँ ग़म के काँटे उगते हैं
फूलों का नज़ारा कोई नहीं
बेदर्द ज़माने ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Hrishi Dixit % Date: Jan 04 2001 % Comments: LATAnjali