unake aage Gam\-e\-dil chhupaanaa pa.Daa - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Shamim Jaipuri
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
उनके आगे ग़म-ए-दिल छुपाना पड़ा
रो रहा था मगर मुस्कुराना पड़ा
आँखों-आँखों में आ जैसे सागर चले
मेरे साथों को भी लड़खड़ाना पड़ा
आज फूलों की बेगानगी देखकर
मुझको काँटों से दामन सजाना पड़ा
हम भी ज़िद पर 'शमीम' अपनी आ ही गये
बिजलियों में नशेमन बनाना पड़ा
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com