uma.ngo.n par jawaanii chhaa ga_ii ab to chale aavo
- Movie: Amar Kahani
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Husnlal-Bhagatram
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Suraiyya, Jairaj, Mehra, Ranjana
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
उमंगों पर जवानी छा गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो
तुम्हारी याद फिर तड़पा गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो
उमंगों पर जवानी छा गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो
कहीं डाली से डाली मुँह मिला कर गीत गाती है
बहार आई कली भी फूल बन कर मुस्कुराती है
बहार आ के मुझे तड़पा गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो
उमंगों पर जवानी छा गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो
हसीं हो जायें ये दिन और जवाँ हो जायें ये रातें
तुम आवो तो इशारों ही इशारों में करें बातें
लबों पर बात दिल की आ गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो
उमंगों पर जवानी छा गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो
तुम्हारी याद फिर तड़पा गई अब तो चले आवो चले आवो
चले आवो चले आवो