udhar tum hasii.n ho idhar dil javaa.N hai
- Movie: Mr. and Mrs. 55
- Singer(s): Geeta Dutt, Mohammad Rafi
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Johnny Walker, Shakeela, Madhubala, Lalita Pawar, Guru Dutt
- Year/Decade: 1955, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : उधर तुम हसीं हो इधर दिल जवाँ है
ये रंगीन रातों की एक दास्ताँ है
गी : ये कैसा है नग़्मा ये क्या दास्ताँ है
बता ए मोहब्बत मेरा दिल कहाँ है
र : मेरे दिल में आई हुई है बहार
क़यामत है फिर क्यूँ करूँ इन्तज़ार
गी : मोहब्बत कुछ ऐसी सज़ा दे रही है
कि खुद रात अंगड़ाई ले रही है
जिधर देखती हूँ नज़ारा जवाँ है
र : उधर तुम हसीं हो ...
लगती हैं तारों की परछाइयाँ
बुरी हैं मुहब्बत की तनहाइयाँ
गी : महकने लगा मेरी ज़ुल्फ़ों में कोई
लगीं जागने धड़कनें खोई-खोई
मेरी हर नज़र आज दिल की ज़ुबाँ है
र : उधर तुम हसीं हो ...
र : तरसता हूँ मैं ऐसे दिलदार को
जो दिल में बसा ले मेरे प्यार को
गी : तेरे ख़्वाब हैं मेरी रातों पे छाए
मेरे दिल पे हैं तेरी पलकों के साए
कि मेरे लबों पे तेरी दास्ताँ है
र : उधर तुम हसीं हो ...