u.Dan-khaTole pe u.D jaa_uu.N
- Movie: Anmol Ghadi
- Singer(s): Shamshad Begum, Zohrabai Ambalewali
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Tanvir Naqvi
- Actors/Actresses: Noorjahan, Suraiyya, Surinder
- Year/Decade: 1946, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़ो : उड़न-खटोले पे उड़ जाऊँ
तेरे हाथ ना आऊँ
हाँ आँ आँ
तेरे हाथ ना आऊँ
श : उड़न-खटोले पे उड़ जाऊँ
तेरे हाथ ना आऊँ
हाँ आँ आँ
तेरे हाथ ना आऊँ
दूर-दूर से करूँ इशारे
और तुझको तरसाऊँ
चन्दा की खिड़की से झाकूँ
झाकूँ और छिप जाऊँ
दो : उड़न-खटोले पे उड़ जाऊँ
तेरे हाथ ना आऊँ
हाँ आँ आँ
तेरे हाथ ना आऊँ
ज़ो : हो ओ ओ ओ
आयें
आयें और ग़ुज़रती जायें
लम्बी-ऊँची-नीची राहें
गलियाँ और बाज़ार
हाँ आँ आँ
गलियाँ और बाज़ार
मेरा पइया
मेरा पइया ऐसे भागे
जैसे मोटर-कार
दो : भागे सब सन्सार -२
श : सूरज भागे चन्दा भागे
अन्धियारा उजियारा भागे
धरती दौड़े पीछे को
मैं आगे बढ़ती जाऊँ
ज़ो : तेरा हाथ पकड़ के तुझको
दूर कहीं ले जाऊँ
श : मैं फिर भी हाथ न आऊँ
फिर भी हाथ न आऊँ
दो : उड़न-खटोले पे उड़ जाऊँ
तेरे हाथ ना आऊँ
हाँ आँ आँ
तेरे हाथ ना आऊँ
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)