TuuT ga_ii hai maalaa motii bikhar chale
- Movie: Harishchandra Taramati
- Singer(s): Pradeep
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Pradeep
- Actors/Actresses: Prithviraj Kapoor, Jaymala
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
टूट गई है माला
टूट गई है माला मोती बिखर चले
दो दिन रह कर साथ जाने किधर चले
टूट गई है माला
मिलन की दुनिया छोड़ चले ये आज बिरह में सपने -२
खोये-खोये नैनों में हैं उजड़े-उजड़े सपने
उजड़े-उजड़े सपने
व्याध की गठरी लिये झुकाये नज़र चले
दो दिन रह कर साथ जाने किधर चले
टूट गई है माला
अब तो ये जग में जियेंगे आँसू पीते-पीते -२
जैसी इनपे बीती वैसी और किसी पे न बीते
और किसी पे न बीते
कोई मत पूछो इन्हें के ये किस डगर चले
दो दिन रह कर साथ जाने किधर चले
टूट गई है माला
मोती बिखर चले
दो दिन रह कर साथ जाने किधर चले