tuune ye phuul jo zulfo.n me.n sajaa rakhaa hai
- Movie: Golden Greatest of Mehdi Hassan (Non-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director:
- Lyricist: Qateel Shifai
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1994, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तूने ये फूल जो ज़ुल्फ़ों में सजा रखा है
इक दिया है जो अंधेरों में जला रखा है
जीत ले जाये कोई मुझको नसीबों वाला
ज़िंदगी ने मुझे दाँव पे लगा रखा है
जाने कब दिल में कोई झाँकने वाला आ जाये
इस लिये मैंने गिरेबान खुला रखा है
इम्तिहाँ और मेरे ज़ब्त का तुम क्या लोगे
मैंने धड़कन को भी सीने में छुपा रखा है
दिल था इक शोला मगर बीत गये दिन वो 'क़तील'
अब कुरेदो ना इसे राख़ में क्या रखा है