tuu ruuThaa to mai.n ro duu.Ngii sanam
- Movie: Jawaani
- Singer(s): Asha Bhonsle, Amit Kumar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Gulshan Bawra
- Actors/Actresses: Neelam, Karan Shah
- Year/Decade: 1984, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आशा:
(तू रूठा तो मैं रो दूँगी सनम)-२
(आजा मेरी बाहों में आ)-२
तू रूठा तो मैं रो दूँगी सनम
(आजा मेरी बाहों में आ)-२
(ले लेगी जाँ मेरी तेरी नाराज़गी
जिस में तू ख़ुश रहे मेरी उस में ख़ुशी)-२
तू रूठा तो मैं रो दूँगी सनम
(आजा मेरी बाहों में आ)-२
अमित:
हो तेरी ये सादगी ये भोलापन तेरा
मेरा नसीब है खिलता जोबन तेरा
आशा:
मेरी बहार तू मेरा क़रार तू
मस्ती से भर दिया तूने जीवन मेरा
अमित:
(तू मेरी है मैं तेरा हूँ सनम)-२
(पगली है क्या हँस दे ज़रा)-२
आशा:
चुपके से बोल दे दिल में जो बात है
अब कोई डर नहीं अपनी हर रात है
अमित:
अपना ये प्यार भी पूजा से कम नहीं
मुझको ये नाज़ है तू मेरे साथ है
आशा:
(तू रूठा तो मैं रो दूँगी सनम)-२
(आजा मेरी बाहों में आ)-२
अमित:
(तू मेरी है मैं तेरा हूँ सनम)-२
(पगली है क्या हँस दे ज़रा)-२
Comments/Credits:
% Contributor: George Thomas (georgethomas at despammed dot com) % Transliterator: George Thomas (georgethomas at despammed dot com) % Editor: Vinay P Jain % Date: 21 Mar 2005 % Series: Tere Hamsafar Geet Hain Tere (THGHT) % generated using www.giitaayan.com