Browse songs by

tuu pyaar tuu priit tuu chaa.Nd tuu raat

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ल: तू प्यार
कि: तू प्रीत
ल: तू चाँद
कि: तू रात
ल: जीना मरना साथ
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है

ल: तू प्यार
कि: हाँ तू प्रीत
ल: हाँ तू चाँद
कि: हाँ तू रात
ल: जीना मरना साथ
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है

कि: तू साज़
ल: तू गीत
कि: हाँ तू रूप
ल: हाँ तू रंग
कि: छूटे न ये संग
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है
ल: तू प्यार

बात आज की तो ये नहीं
भूल जाये जो वो ये नहीं
हाँ बात आज की तो ये नहीं
भूल जाये जो वो ये नहीं
नैइ है ज़िंदगानी है सदियों पुरानी
हमारी मुलाक़ात
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है

कि: तू साज़
ल: तू गीत
कि: हाँ तू रूप
ल: हाँ तू रंग
कि: छूटे न ये संग
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है
तू प्यार

दूर-दूर अब रहना नहीं
आज और कुछ कहना नहीं
हो दूर-दूर अब रहना नहीं
आज और कुछ कहना नहीं
न लागे अब जिया रे कहे तो तेरे द्वारे
मैं ले आऊँ बारात
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है

ल: तू प्यार
कि: हाँ तू प्रीत
ल: हाँ तू चाँद
कि: हाँ तू रात
ल: जीना मरना साथ
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है
तू प्यार

कि: रात और दिन ढलते रहें
ल: साथ-साथ हम चलते रहें
कि: हाँ रात और दिन ढलते रहें
ल: हो साथ-साथ हम चलते रहें
कि: बने हम ऐसे साथी
ल: के जैसे दिया-बाती
कि: दिल में है ये उमंग
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है

ल: तू प्यार
कि: हाँ तू प्रीत
ल: हाँ तू चाँद
कि: हाँ तू रात
दो: जीना मरना साथ
तेरा-मेरा जुदा होना मुश्किल है
ल: ( तू प्यार
कि: हाँ तू प्रीत ) -२
ल: तू प्यार
कि: तू प्रीत

Comments/Credits:

			 % Credits: Prince Kohli (pkohli@cc.gatech.edu)
%          Satish Subramanian (subraman@cs.umd.edu)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image