tuu pyaar kare yaa Thukaraae
- Movie: Dekh Kabira Roya
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Anita Guha, Ameeta, Anoop Kumar, Shubha Khote, Daljeet
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

तू प्यार करे या ठुकराए
हम तो हैं तेरे दीवानों में
चाहे तू हमें अपना न बना
लेकिन ना समझ बेगानों में
मरने से हमें इनकार नहीं
जीते हैं मगर इक हसरत में
भूले से हमारा नाम कभी
आ जाए तेरे अफ़सानो में, तू प्यार ...
मिलते हैं मगर हौले हौले
जलते हैं मगर इक बार नहीं
हम शम्मा का सीना रखते हैं
रहते हैं मगर परवानों में, तू प्यार ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@ndsun.cs.ndsu.nodak.edu) % Credits: Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)
