tuu pa.nchhii ... saudaagar saudaagar dil le le, dil de kar
- Movie: Saudaagar
- Singer(s): Kavita Krishnamurthy, Manhar, Sukhwinder Singh
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Manisha Koirala, Vivek Mushran
- Year/Decade: 1991, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
क: तू पंछी, परदेसी, तू जोगी है के जादूगर
म: इनमें से कोई भी नहीं, मैं सपनों का सौदागर
क: सौदागर, सौदागर, दिल ले ले, दिल देकर
दिल ले ले, दिल देकर
म: सोच समझ ले, बाद में न पछताना ये कह कर
सौदागर, सौदागर, दिल ले ले, दिल देकर
म: हाथ किसी का वो पकड़े जो छोड़े जग सारा
तू ऊँचे महलों-वाली, मैं बेघर बंजारा
क: एक दूजे के दिल में रहेंगे क्या करना है घर
सौदागर, सौदागर, दिल ले ले, दिल देकर
दिल ले ले, दिल देकर
म: तेरे साथ मैं कैसे, प्यार का वादा कर लूँ
ऐसा कोई वादा कर, मैं तुझपे भरोसा कर लूँ
क: जो चाहे लिखवाले मुझसे कोरे कागज़ पर
सौदागर, सौदागर, दिल ले ले, दिल देकर
दिल ले ले, दिल देकर
म: दिल तो है, पर दिलके अर्मान कहाँ से लाऊँ
डोली, सहरा, कंगन, सब सामान कहाँ से लाऊँ
क: थोड़ा सा सिन्दूर कहीँ से ले आ, बस जाकर
सौदागर, सौदागर, दिल ले ले, दिल देकर
दिल ले ले, दिल देकर
म: सोच समझ ले, बाद में न पछताना ये कह कर
सौदागर, सौदागर, दिल ले ले, दिल देकर
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu) % Date: Wed Aug 9, 1995