tuu hai meraa prem devataa
- Movie: Kalpanaa
- Singer(s): Mohammad Rafi, Other Voice, Mahendra Kapoor
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Ragini, Padmini
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तू है मेरा प्रेम देवता
इन चरणों की दासी हूँ मैं
मन की प्यार बुझाने आई
अन्तरघट तक प्यासी हूँ मैं
तू है मेरा प्रेम देवता
र : मैं गौरी तू कन्त हमारा
म : मैं गंगा तू मेरा किनारा
र : मैं गौरी तू कन्त हमारा
र : मैं गौरी तू कन्त हमारा
म : मैं गंगा तू मेरा किनारा
र : अंग लगाओ प्यास बुझाओ -२
म : नदिया हो कर प्यासी हूँ मैं
र : मन की प्यार बुझाने आई -२
अन्तरघट तक प्यासी हूँ मैं
दो : तू है मेरा प्रेम देवता
र : डम डम डम डम डमरू बाजे
म : मैं नाचूँ शंकर के आगे
र : डम डम डम डम डमरू बाजे
र : डम डम डम डम डमरू बाजे
म : मैं नाचूँ शंकर के आगे
र : हो के रहेगी जीत उसी की -२
म : जिसकी कला से शंकर जागे
र : मन की प्यार बुझाने आई -२
अन्तरघट तक प्यासी हूँ मैं
दो : तू है मेरा प्रेम देवता