tuu duur hai aa.Nkho.n se ... aajaa merii duniyaa me.n
- Movie: Shair
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Suraiyya, Dev Anand
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तू दूर है आँखों से -२
मेरे दिल को ये ग़म है
दिल को ये ग़म है
आजा मेरी दुनिया में -२
तुझे मेरी क़सम है
मेरी क़सम है
बेचैन हूँ मिलने की ज़रा खोल दे राहें
खोल दे राहें
दीदार की हस्रत में तड़पती है निगाहें
हाये निगाहें
इस दिल के लिये तेरा ना मिलना ही सितम है -२
आजा मेरी दुनिया में ...
चमका दे तू आकर मेरी क़िस्मत का सितारा
क़िस्मत का सितारा
रस्ता ना भटक जाऊँ ज़रा दे दे सहारा
दे दे सहारा
उल्फ़त की ज़मीन पर मेरा पहला ही क़दम है -२
आजा मेरी दुनिया में ...
Comments/Credits:
% Transliterator:Srinivas Ganti % Date:3 May 2001 % Comments:LATAnjali