Browse songs by

tum to do din ke liye aa ke chalii jaatii ho - - Talat

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


तुम तो दो दिन के लिये आ के चली जाती हो
घर मेरा तुमको बहुत याद किया करता है

तुम जो आती हो तो एक चाँद उतर आता है
नूर ही नूर मेरे घर में बिखर जाता है
हर तरफ़ उड़ती है शादाब जवानी की महक
जैसे तुम हीं से हर एक फूल महक पाता है
और फिर जाते ही फ़रियाद किया करता है

तुम जो होती हो तो इठला के हवा चलती है
छेड़ करती हुई बलखा के हवा चलती है
सरसराते हुये आँचल पे जो पड़ती है नज़र
देखता क्या हूँ के शरमा के नज़र चलती है
तुमसे बातें दिल-ए-नाशाद किया करता है

Comments/Credits:

			 % Song Courtesy: http://www.indianscreen.com
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image