tum sitam aur karo TuuTaa nahii.n dil ye abhii
- Movie: Dulha Dulhan
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Agha, Raj Kapoor, K N Singh, Sadhna, Raj Mehra, Madhumati
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तुम सितम और करो टूटा नहीं दिल ये अभी
हम भी क्या याद करेंगे तुम्हें चाहा था कभी
तुम सितम और करो ...
ये वही होंठ हैं जो गीत मेरे गाते थे
आज क्या हो गया क्यों हो गये बेगाने सभी
तुम सितम और करो ...
अपने ख्वाबों का जहां मुझमें कभी ढूंढा था
तुम वही हो कि कभी तुमने मुझे पूजा था
देखते हो हमें ऐसे कि न देखा हो कभी
तुम सितम और करो ...