tum pyaar se dekho ham pyaar se dekhe.n
- Movie: Sapnon Ka Saudagar
- Singer(s): Mukesh, Sharda
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Raj Kapoor, Tanuja, Hema Malini, Jayant
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : तुम प्यार से देखो हम प्यार से देखें
जीवन के अँधेरे में बिखर जाए उजाला
शा : तुम प्यार से देखो ...
मु : हम तुम पर जो भारी थे वो दिन बीत गए हैं
मतवाली डगर पे जो मिले मीत नए हैं
शा : ख़ुशियों की लहर और चाँद जोड़ गई है
हम प्यार करने वालों की दुनिया ही नई है -२
मु : तुम प्यार से देखो
शा : हम प्यार से देखें
दो : जीवन के अँधेरे ...
को : तुम प्यार से देखो ...
मु : फिर आज धड़कता हुआ दिल बोल रहा है
फिर से कहीं उड़ जाने को पर खोल रहा है
शा : नगरी जवाँ अरमानों की ये प्रेमनगर है
हर दिल उछल रहा है मोहब्बत का असर है
मु : तुम प्यार से देखो
शा : हम प्यार से देखें
दो : जीवन के अँधेरे ...
को : तुम प्यार से देखो ...