tum mahakatii javaa.N chaa.Ndanii ho
- Movie: Pyaase Dil
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Khaiyyam
- Lyricist: Jaan Nisar Akhtar
- Actors/Actresses: Alka Yagnik, Yash Tondon, Aziz Mirza, Benjamin Gilani
- Year/Decade: 1974, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तुम महकती जवाँ चाँदनी हो चलती फिरती कोई रोशनी हो
रंग भी रूप भी रागिनी भी जो भी सोचूँ तुम्हें तुम वही हो
तुम महकती जवाँ ...
नर्म आँचल से छनती ये ख़ुश्बू मेरे हर ख़्वाब पर छा गई है
जब भी तुम पर निग़ाहें पड़ी हैं दिल में एक प्यास लहरा गई है
तुम तो सचमुच छलकती नदी हो
चलती फिरती कोई ...
जब से देखा है चाहा है तुमको ये फ़साना चला है वहीं से
कब तलक़ दिल भटकता रहेगा माँग लूँ आज तुमको तुम्हीं से
कि तुम तो खुद प्यार हो ज़िन्दगी हो
चलती फिरती कोई ...