tum jug\-jug jiyo jahaa.N me.n maa.N ke jaaye
- Movie: Pagdandi
- Singer(s): Zeenat Begum
- Music Director: Pt Amarnath
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses: Om Prakash, Gyani, Padma, Akhtari Bai
- Year/Decade: 1947, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( तुम जुग-जुग जियो जहाँ में माँ के जाये
भगवान उमरिया मेरी तुम्हें लगाये ) -२
आँखों से ओझल हो गये चाँद हमारे -२
नित-नित सपने आयेंगे हमें तिहारे
बिरहन माँ के दिल से निकलेगी हाय
भगवान उमरिया मेरी तुम्हें लगाये
तुम जुग-जुग जियो जहाँ में माँ के जाये
भगवान उमरिया मेरी तुम्हें लगाये
मेरे जनम-जनम के सुख तुमको मिल जायें -२
जित जाओ सब दें तुमको यही दुआएं
ये फूल सदा फूलें कभी न मुरझायें
भगवान उमरिया मेरी तुम्हें लगाये
तुम जुग-जुग जियो जहाँ में माँ के जाये
भगवान उमरिया मेरी तुम्हें लगाये
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/ % Kosh mentions the MD as Khurshid Anwar % Credits: Urzung Khan