tum ho saath raat bhii hasii.n hai
- Movie: Mohar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Shammi Kapoor, Geeta Bali
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( तुम हो साथ रात भी हसीं है
अब तो मौत का भी ग़म नहीं है ) -२
( चाँद जानता नहीं ये दास्ताँ
किस तरफ़ चला है मेरा कारवाँ ) -२
फिर कभी न साथ होंगे हम यहाँ
चाँ को तो ये ख़बर नहीं है
तुम हो साथ रात भी हसीं है
अब तो मौत का भी ग़म नहीं है
( कितना ख़ुशनसीब मेरा प्यार है
मेरे सामने मेरी बहार है ) -२
तेरी हर अदा से मुझको प्यार है
आज मुझको कोई ग़म नहीं है
तुम हो साथ रात भी हसीं है
अब तो मौत का भी ग़म नहीं है
( आज फूल मेरे प्यार के खिले
अब न हैं शिक़ायते न हैं गिले ) -२
जो मौत मुझको तेरे हाथ से मिले
वो मौत ज़िन्दगी से कम नहीं है
तुम हो साथ रात भी हसीं है
अब तो मौत का भी ग़म नहीं है
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)