tum hii tum ho mere jiivan me.n
- Movie: Ek Dil Sau Afsane
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : तुम ही तुम हो मेरे जीवन में
फूल ही फूल हैं जैसे चमन में
ल : एक हो मेरे तुम इस जहाँ में
एक है चंदा जैसे गगन में
र : तुम ही तुम हो
ल : तुम ही तुम हो
ल : तुम मिले मुझे नया जहान मिल गया
झूमती ज़मीन को आसमान मिल गया
र : तुम ही तुम हो
ल : तुम ही तुम हो
र : तुमसे दिल का चैन है तुमसे है क़रार
तुम ना रूठना कि रूठ जाएगी बहार
ल : तुम ही तुम हो
र : तुम ही तुम हो
ल : तुम हो मेरे कौन ज़िन्दगी है क्यूँ हसीन
र : सुन लो मेरी धड़कनें तो आएगा यक़ीन
ल : तुम ही तुम हो
र : तुम ही तुम हो