Browse songs by

tum duur jaa_oge kaise daaman bachaa_oge kaise

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


(तुम दूर जाओगे कैसे, दामन बचाओगे कैसे
हमें तुम भुला न सकोगे ) -२
तुम दूर जाओगे कैसे ...

जितना भुलाओगे तुम उतना ही याद आएँगे
नींदें चुरा लेंगे हम, ख़्वाबों में घुल जाएँगे
ख़्वाबों में घुल जाएँगे, तड़पेंगे तड़पाएँगे
तुम दूर जाओगे कैसे ...

दिल की लगी बनके हम दिल में सुलग जाएँगे
पलकों में आकर कभी अश्कों में लहराएँगे
अश्कों में लहराएँगे, दामन में खो जाएँगे
तुम दूर जाओगे कैसे ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Arunabha S Roy
% Date: 6 Jun 2003
% Series: GEETanjali
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image