tum chaa.Nd ke saath chale aa_o
- Movie: Aashiyaanaa
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Nargis, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तुम चाँद के साथ चले आओ,
ये रात सुहानी हो जाये
कुछ तुम कह दो कुछ हम कह दें,
और एक कहानी हो जाये
तुम चाँद के साथ ...
ख़ामोश किनारे सोये हैं,
चुप-चाप हैं नदिया की लेह्रें
इठलाते हुए तुम आ जाओ,
लहरों में रवानी हो जाये
तुम चाँद के साथ ...
बीती हुई घड़ियों की यादें,
ऐसे में अगर हम दोहराएं
मासूम मोहब्बत मुसकाये,
बेदार जवानी हो जाये
तुम चाँद के साथ ...