tujhe laage naa najariyaa bijuuriyaa
- Movie: Bijuriyaa (Non-Film)
- Singer(s): Sonu Nigam
- Music Director: Ravi Pawar
- Lyricist: Ajay Jhingran
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तुझे लागे ना नजरिया क्यूं न ओढ़े तू चुनरिया
ओ तुझे लागे ना नजरिया ओढ़ ले चुनरिया
तिरछी निगाहें मेरे दिल पे गिराएं रे बिजूरिया बिजूरिया
बिजूरिया बिजूरिया
हाय तेरा शरमाना तौबा तेरा इतराना
जो भी देखे हो जाए वो दीवाना तेरा
सोने जैसा तन तेरा उफ़ भोलापन तेरा
मुझको भी कर गया दीवाना तेरा
ओ सुन बांकी रे गुजरिया यही बोले है डगरिया
सुन बांकी रे गुजरिया बोले ये डगरिया
लचके कमरिया तो छलके गगरिया
कि लुटी रे बजरिया बिजूरिया बिजूरिया
नैन मतवाले ये बाल घुंघराले
ये भोले भाले दिल पे चलाएं छुरियां
महकी हवाएं भी यही गुनगुनाएं
कि दिल से दिल मिला ले आ मिटाएं दूरियां
ओ सुन बांकी रे गुजरिया ओ मैं हूं तेरा ही सांवरिया
ओ सुन बांकी रे गुजरिया तेरा ये सांवरिया
तुझपे ही मरता है नाम तेरे करता है
सारी उमरिया बिजूरिया बिजूरिया
ख्वाबों की तू रानी है गीतों की जवानी है
तेरे बिना अब कहीं लागे ना जिया
इतनी सी कहानी है तू ही ज़िंदगानी है
गोरिया ये तूने कैसा जादू है किया
ओ सुन बांकी रे गुजरिया ओ हां मेरी भोली सी बांवरिया
ओ सुन बांकी रे गुजरिया भोली सी बांवरिया
तेरी अंगड़ाई मेरे दिल को है भाई
छाई बनके बदरिया बिजूरिया बिजूरिया
ओ तुझे लागे ना नजरिया ...