tujhe chaa.Nd kahuu.N yaa phuul kahuu.N
- Movie: Sunehri Nagin
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Farooq Qaisar
- Actors/Actresses: Helen, Ulhas, Mahipal
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : तुझे चाँद कहूँ या फूल कहूँ
मेरे प्यार का कोई नाम नहीं हाय नाम नहीं
ल : मैं तेरी नज़र में बस जाऊँ
दुनिया से मुझे कोई काम नहीं हाय काम नहीं
मु : ज़ुल्फ़ों की चमक ये कहती है
तू कोई सुनहरी नागिन है
ल : हर साँस में शोला तड़पे है
हर गीत में दिल की धड़कन है
मु : आँखों में नशा सा छाया है
और हाथ में मेरे जाम नहीं हाय जाम नहीं
ल : मैं तेरी नज़र ...
दो-चार घड़ी का मिलना ये
अब सारी उमर का बन्धन है
मु : तुम नाम वफ़ा का लेते हो
दुनिया तो वफ़ा की दुश्मन है
ल : दो प्यार भरे दिलवालों को
दुनिया में कहीं आराम नहीं
मु : तुझे चाँद कहूँ ...
ल : मैं तेरी नज़र ...