tujhe apane paas bulaatii hai terii duniyaa
- Movie: Patita
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Agha, Dev Anand, Usha Kiran
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तुझे अपने पास बुलाती है तेरी दुनिया
कब से बाँहें फैलाती है तेरी दुनिया
तुझे अपने पास बुलाती है तेरी दुनिया
सपने भी यहाँ बेनूर हैं
जो हैं तेरे वो तुझसे दूर हैं
इस दुनिया में तेरा कौन है -२
ये सोच के घबरा जाती है तेरी दुनिया
तुझे अपने पास बुलाती है तेरी दुनिया
नज़रों से गिरा देंगे कभी
दो दिन में भुला देंगे कभी
बरसेंगे न बादल धूल के -२
रो-रो के यही समझाती है तेरी दुनिया
तुझे अपने पास बुलाती है तेरी दुनिया
वहाँ छोटे-बड़े सब एक से
वहाँ कोई नहीं जो तुझ पे हँसे
वहाँ रिश्ते न होंगे झूठ के -२
सबको सीने से लगाती है तेरी दुनिया
तुझे अपने पास बुलाती है तेरी दुनिया
कब से बाँहें फैलाती है तेरी दुनिया
तुझे अपने पास बुलाती है तेरी दुनिया