tujh bin kaisaa raaj si.nghaasan ... tuu raajaa mai.n terii daasii
- Movie: Haider Ali (Pakistani-Film)
- Singer(s): Mehnaz
- Music Director: Khurshid Anwar
- Lyricist: Qateel Shifai
- Actors/Actresses: Mumtaz, Talish, Mohammad Ali
- Year/Decade: 1979, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तुझ बिन कैसा राज सिंघासन कैसे महल दो-महले
लोग कहें मुझे राजकुमारी तू मुझे दासी कह ले
तू राजा मैं तेरी दासी
तू चन्दा मैं दर्शन प्यासी
बालापन के साथी मेरा छोड़ न देना साथ रे
जोड़ती हूँ मैं हाथ रे -२
( हम दोनों में कौन पराया
दो जिस्मों का एक है साया ) -२
यूँ मेरे संग रहना जैसे डाली के संग पात रे
जोड़ती हूँ मैं हाथ रे -२
( जग में हुआ जब पहला सवेरा
प्यार है तबसे तेरा मेरा ) -२
बहुत नहीं तो मरते दम तक देना मेरा साथ रे
जोड़ती हूँ मैं हाथ रे -२
ओ हो हो हो हो
( अब न जुदा तू होगा मुझसे
आज अभी ये वादा कर ले ) -२
मान ले मेरा कहना साजन रख ले मेरी बात रे
जोड़ती हूँ मैं हाथ रे -२
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/ % Khwaja Khurshid Anwar Trust % Irfan Anwar ( anwar06 at msn dot com )