Tha.nDii Tha.nDii chale re havaa o sajanaa
- Movie: Guest House
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Helen, Ajit, Pran, Shakeela, Cukoo, Maruti, Lalita Pawar
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( ठंडी ठंडी चले रे हवा ) -२ ओ सजना जियरा मेरा लहराए
उड़-उड़ जाए सर से चुनरिया मुख से निकले हाय रे
ठंडी ठंडी चले रे हवा ...
कोई रसिया कोई छलिया मेरे मन को भाने लगा
इस मिलन में इस लगन में इक मज़ा सा आने लगा
आगे-आगे लगन मोरे मन की जाने क्या रंग लाए रे
ठंडी ठंडी चले रे हवा ...
लट जो उलझी फिर न सुलझी आ सजन सुलझा दे ज़रा
मैं न जानूँ भेद मन के तू ही अब समझा दे ज़रा
यूँ तो लागे नज़र तोरी प्यारी फिर भी क्यों तड़पाए रे
ठंडी ठंडी चले रे हवा ...