ThaNDii ThaNDii ... ye mausam kaa jaaduu hai mitavaa
- Movie: Ham Aapke Hain Kaun
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Chorus, S P Balasubramaniam
- Music Director: Ram Laxman
- Lyricist: Ravindra Rawal
- Actors/Actresses: Madhuri Dixit, Salman Khan
- Year/Decade: 1994, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
को: ठण्डी ठण्डी पुरवैया में उड़ती है चुनरिया, हे
धड़के मोरा जिया रामा बाली है उमरिया
बा: दिल पे, नहीं क़ाबु
कैसा, ये जादू
ल: ये मौसम का जादू है मितवा
न अब दिल पे क़ाबू है मितवा
नैना जिसमें खो गये
दीवाने से हो गये
नज़ारा वो हर सू है मितवा
हो ये मौसम का जादू है मितवा
को: शहरी बाबू के संग मेम गोरी गोरी, हे
ऐसे लगे जैसे, चन्दा की चकोरी
ल: फूलों कलियों की बहारें
चंचल ये हवाओं की पुकारें
ह फूलों कलियों की बहारें
चंचल ये हवाओं की पुकारें
बा: हमको ये इशारों में कहें हम
थम के यहाँ घड़ियाँ गुज़ारें
ल: पहले कभी तो न हमसे
बतियाते थे ऐसे फुलवा
बा: ये मौसम का जादू है मितवा
ल: मितवा
बा: न अब दिल पे क़ाबू है मितवा
नैना जिसमें खो गये
दीवाने से हो गये
नज़ारा वो हर सू है मितवा
ओ ओ ओ ये मौसम का जादू है मितवा
को: सच्ची सच्ची बोलना भेद न छुपाना, हे
कौन डगर से आये कौन दिसा है जाना
बा: इनको हम ले के चले हैं
अपने संग अपनी नगरिया
laughइनको हम ले के चले हैं
अपने संग अपनी नगरिया
ल: हाय रे संग अन्जाने का
उस पर अन्जान डगरिया
बा: फिर कैसे तुम दूर इतने
संग आ गई मेरे गोरिया
ल: ये मौसम का जादू है मितवा
बा: मितवा
ल: न अब दिल पे क़ाबू है मितवा
नैना जिसमें खो गये
दीवाने से हो गये
नज़ारा वो हर सू है मितवा
ओ ओ ओ ये मौसम का जादू है मितवा
बा: मितवा
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar