ThaNDii hawaa ke jho.nke ... baad\-e\-sabaa ke jho.nke
- Movie: Bhai Bahen
- Singer(s): Shamshad Begum
- Music Director: Shyamsunder
- Lyricist: I C Kapoor
- Actors/Actresses: Geeta Bali, Nirupa Roy, K N Singh, Prem Adeeb, Bharat Bhushan, Gop, Jivan, Kukku
- Year/Decade: 1950, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

ठण्डी हवा -३
ठण्डी हवा के झोंके
मेरा सन्देस ले के
साजन के पास जाना
बाद-ए-सबा
बाद-ए-सबा के झोंके
मेरा सन्देस ले के
साजन के पास जाना
ठण्डी हवा
ठण्डी हवा के झोंके
वो सो रहा हो रहा हो शायद
तो शोर ना मचाना
धीमें से हौले-हौले -२
कुछ मुँह में गुनगुनाना
जो मुस्कुरा के देखे -३
सब हाल कह सुनाना
ठण्डी हवा -३
ठण्डी हवा के झोंके
मेरा सन्देस ले के
साजन के पास जाना
बाद-ए-सबा
बाद-ए-सबा के झोंके
कोई याद तेरी लेकर
तारों को गिन रहा है
और आस तेरी बाँधे -२
फूलों को चुन रहा है
तुमको क़सम है मेरी -३
अब देर ना लगाना
ठण्डी हवा -३
ठण्डी हवा के झोंके
मेरा सन्देस ले के
साजन के पास जाना
बाद-ए-सबा -३
बाद-ए-सबा के झोंके
