Browse songs by

terii yaad aanaa dil se jaanaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


तेरी याद आना दिल से जाना ऐसा लगता है
क्या यही प्यार है

कभी कभी रोता कभी मुस्कुराता ऐसा लगता है
क्या यही प्यार है

ठंडी हवाओं का झोंका जो आए
लगता है दूर से तू मुझको बुलाए
इन सर्द रातों की तनहाईयों में
तेरी साँस मेरा तन गुदगुदाए
करवटें बदलना नींद न आना ऐसा लगता है
क्या यही प्यार है ...

कभी दिल तड़पाता कभी दिल धड़काता
नस नस बिजली सी लहराएं मेरे
ठहरा हुआ है जैसे ज़माना ऐसा लगता है
क्या यही प्यार है ...

बेनूर लगती है सारी ख़ुदाई
सही नहीं जाती तेरी जुदाई
कहके दीवाना हँसता ज़माना
हँसती है मुझसे मेरी परछाई
तब गुनगुनाएं तेरा ही तराना ऐसा लगता है
क्या यही प्यार है ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image