terii nigaaho.n pe mar\-mar ga_e ham
- Movie: Shabnam
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Usha Khanna
- Lyricist: Javed Anwar
- Actors/Actresses: Helen, Jeevan, Shyam, Mehmood, Mukri, Mohan Choti, Vijayalaxmi
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरी निगाहों पे मर-मर गए हम
बाँकी अदाओं पे मर-मर गए हम
(क्या करें ) -३
तेरी निगाहों पे ...
ज़ुल्फ़ों में लेके सारी रात चले
सारा ज़माना लिए साथ चले
ऐसे में जीने का मज़ा है सनम
आँखों से तेरी-मेरी बात चले
बेवफ़ा एक निगाह देख ले देख भी ले
तेरी निगाहों पे ...
तेरी अदा का तो जवाब नहीं
मेरी वफ़ा का भी हिसाब नहीं
सूरत तुम्हारी बड़ी ख़ूब सही
दिल तो हमारा भी ख़राब नहीं
बेवफ़ा एक निगाह देख ले देख भी ले
तेरी निगाहों पे ...