terii Kushii me.n agar Gam me.n bhii Kushii na hu_ii
- Movie: Mehfil-E-Shab (Non-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director:
- Lyricist: Jigar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरी ख़ुशी में अगर ग़म में भी ख़ुशी न हुई
ये ज़िंदगी तो मुहब्बत की ज़िंदगी न हुई
ख़याल-ए-यार सलामत तुझे ख़ुदा रखे
तेरे बग़ैर कभी घर में रोशनी न हुई
सबा ये उनसे हमारा पयाम कह देना
गये हो जब से यहाँ सुबह-ओ-शाम ही न हुई
गये थे हम भी 'जिगर' जल्वागाह-ए-जानाँ में
वो पूछते ही रहे हमसे बात ही न हुई