terii jhiil sii gaharii aa.Nkho.n me.n
- Movie: Dhuen Ki Lakeer
- Singer(s): Nitin Mukesh, Vani Jairam
- Music Director: Shyamji Ghanshyamji
- Lyricist: Rameshwar Tyagi
- Actors/Actresses: Parveen Babi, Ramesh Arora, Deenu Harish, Preety Ganguli
- Year/Decade: 1974, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

नि : तेरी झील सी गहरी आँखों में
कुछ देखा मैंने, क्या देखा
वा : मैं समझ गई रे दीवाने
तूने रात कोई सपना देखा
नि : साँसों में छिपी धड़कन के संग
जब प्यार ने ली थी अंगड़ाई
एक स्वर्ग परी छम-छम करती
बाँहों में मेरे आ शरमाई
मदमस्त जवानी का ?? -२
?? में छिपना देखा
वा : मैं समझ गई रे दीवाने
तूने रात कोई सपना देखा
नि : तेरी झील सी गहरी आँखों में
अमृत के सागर की श्रुति
मन्दिर के दीपक की ज्योति
अल्हड़ कमलों में छुपे हुये
हीरे नीलम माणिक मोती
तेरी उठती झुकती पलकों में -२
सूरज देखा चन्दा देखा
वा : मैं समझ गई रे दीवाने
तूने रात कोई सपना देखा
नि : तेरी झील सी गहरी आँखों में
Comments/Credits:
% First Film of Shyamji Ghanshyamji
