Browse songs by

tere nainaa kyo.n bhar aa_e

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


तेरे नैना क्यों भर आए
वो है सबका रखवाला
तू काहे को घबराए
तेरे नैना क्यों ...

ये आँसू और ये दुख सारे ले जा प्रभू के द्वारे
वो ही टूटी आस बँधाए बिगड़े काज सँवारे
द्वार से उसके कोई खाली हाथ न वापस जाए
तेरे नैना क्यों ...

जीवन की ये धूप-छाँव सब है खेल-तमाशा
मन से आँख-मिचौली खेले आशा और निराशा
आज है दुख तो कल सुख होगा काहे नीर बहाए
तेरे नैना क्यों ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image