tere kuuche me.n teraa diivaanaa
- Movie: Heer Ranjha
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Raj Kumar, Priya Rajvansh
- Year/Decade: 1970, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( तेरे कूचे में तेरा दीवाना
आज दिल खो बैठा ) -२
तेरा दीवाना हूँ इन्कार नहीं
कैसे कह दूँ के मुझे प्यार नहीं
कुछ शरारत तेरी आँखों की भी है
मैं अकेला ही गुनहगार नहीं
( तूने माँगा तो ) -२ दिया नज़राना
तेरा दीवाना ...
तू नहीं है तो अधूरा सा नज़र आता हूँ
आज अपने में बहुत तेरी कमी पाता हूँ
मुझको आवारा समझते हैं तेरे गाँव के लोग
तेरी सखियों में मैं बदनाम हुआ जाता हूँ
( हर ज़ुबाँ पर है ) -२ मेरा अफ़साना
तेरा दीवाना ...
मुस्कराने की अदा भी क़ातिल
सर झुकाने की अदा भी क़ातिल
इश्क़ की बाँहों में आते-आते
लौट जाने की अदा भी क़ातिल
( कैसे क़ातिल से ) -२ हुआ याराना
तेरा दीवाना ...