tere kuuche me.n aramaano.n kii duniyaa
- Movie: Dillagi
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Shyam, Suraiyya, Amar, Sharada, Shyam Kumar, Amir Banu
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरे कूचे में अरमानों की दुनिया ले के आया हूँ
तुझी पर जान देने की तमन्ना ले के आया हूँ
तेरे कूचे में ...
जिगर में दर्द दिल में टीस और आँख में दो आँसू -२
ज़रा तू देख ले आ कर मैं क्या-क्या ले के आया हूँ
तेरे कूचे में ...
वो अफ़साना मोहब्बत का कभी जो तूने छेड़ा था -२
वो अफ़साना होंठों पर अधूरा ले के आया हूँ
तेरे कूचे में ...