tere dukh ke din phire.nge ... zi.ndagii ban ke jiye jaa
- Movie: Kismat
- Singer(s): Arun Kumar
- Music Director: Anil Biswas
- Lyricist: Pradeep
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Mumtaz Shanti, Moti, Shahnawaz
- Year/Decade: 1943, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरे दुख के दिन फिरेंगे
ले दुआ मेरी लिये जा
तू ज़रा हिम्मत से जग में
ज़िंदगी बन के जिये जा -३
एक प्याले में है अमरित एक प्याले में ज़हर -२
जो तुझे मालिक पिलावे -२
पीने वाले तू पिये जा -२
ज़िंदगी बन के जिये जा
दुख से क्यूँ डरता है प्रानी
दुख से क्यूँ
दुख से क्यूँ डरता है प्रानी
हरी के हाथ हज़ार हैं
प्रभु के हाथ हज़ार हैं
तू ये आशा से भरा
पैग़ाम दुनिया को दिये जा
ज़िंदगी बन के जिये जा -२
तेरे दुख के दिन फिरेंगे
ले दुआ मेरी लिये जा
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/