tere dar pe aayaa huu.N fariyaad le kar
- Movie: Chor Bazaar
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Sardar Malik
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Shammi Kapoor, Sumitra Devi
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरे दर पे आया हूँ फ़रियाद ले कर
ज़ुबाँ पर ग़म-ए-दिल की रूदाद ले कर
तेरे दर पे आया ...
परेशान है दिल घड़ी भर को आ जा
ज़रा मेरी सुन जा और अपनी सुना जा
कहाँ जाऊँ मैं हाल-ए-बरबाद ले कर
तेरे दर पे आया ...
मेरे दर्द-ए-दिल से नहीं बेखबर तू
बने मेरी क़िसमत जो कर दे नज़र तू
मुहब्बत के नाकामियाँ छा रहें हैं
उम्मीदों की कलियाँ मुरझा गयीं हैं
कहीं मर न जाऊँ तेरी याद ले कर
तेरे दर पे आया ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Vijay Kumar % Comments: The song was originally recorded for Laila Majnu (53), also % starring Shammi Kapoor, but was used in Chor Bazar instead.