tere chehare se haTe aa.Nkh to duniyaa dekhuu.N
- Movie: Pyar Ka Sapna
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Johnny Walker, Helen, Ashok Kumar, Mala Sinha, Durga Khote, Biswajeet
- Year/Decade: 1969, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरे चेहरे से हटे आँख तो दुनिया देखूँ
सामने तू है तुझे देख के अब क्या देखूँ
रात ज़ुल्फ़ों में तेरी दिन तेरे रुख़सारों में
एक ही वक़्त ये दिन-रात का जलवा देखूँ
तेरे चेहरे से हटे ...
तेरे जलवों की बहार भी तमाशाई बनी
मैं भी दिल थाम के कब तक ये तमाशा देखूँ
तेरे चेहरे से हटे ...
देखता हूँ कि नज़ारे भी तुझे देखते हैं
तू ही बतला दे कि मैं किसका नज़ारा देखूँ
तेरे चेहरे से हटे ...