teraa meraa saath rahe
- Movie: Saudagar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Ravindra Jain
- Lyricist: Ravindra Jain
- Actors/Actresses: Nutan, Amitabh Bachchan, Padma Khanna
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तेरा मेरा साथ रहे हो तेरा मेरा साथ रहे
धूप हो, छाया हो, दिन हो कि रात रहे
तेरा मेरा ...
ददर् की शाम हो या, सुख का सवेरा हो
सब गँवारा है मुझे, (साथ बस तेरा हो) -३
जीते जी मर के भी, हाथ में हाथ रहे
तेरा मेरा ...
कोई वादा ना करें, कभी खाये न क़सम,
जब कहें बस ये कहें, (मिल के बिछडेंगे न हम) -३
सब के होंठों पे, अपनी ही बात रहे
तेरा मेरा ...
बीच हम दोनो के, कोई दीवार न हो
तू कभी मेरे ख़ुदा, (मुझसे बेज़ार न हो) -३
प्यार की प्रीत की यूँ ही बरसात रहे
तेरा मेरा ...