tark\-e\-ulfat kaa silaa paa bhii liyaa hai mai.n ne
- Movie: Dil Mera Dharkan Teri (Pakistani-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director: Master Inayat Hussain
- Lyricist: Qateel Shifai
- Actors/Actresses: Shamim Ara
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तर्क-ए-उल्फ़त का सिला पा भी लिया है मैं ने
अब तो आजा के तुझे याद किया है मैं ने
अब तो आ जा
(आ सकी तेरी जुदाई न कभी रास मुझे)-२
तुझ से बिछड़ा तो ये होने लगा एहसास मुझे
अपने हाथों से कोई ज़हर पिया है मैं ने
अब तो आ जा
(गुनगुनाती है वफ़ा रूह में रिम्झिम की तरह)-२
सामने अपने खड़ा हूँ किसी मुजरिम की तरह
आज तो शरम से मूँह ढांप लिया है मैं ने
अब तो आ जा
(जो भी शिकवा है भुलाना ही पड़ेगा तुझको)-२
इक न इक रोज़ तो आना ही पड़ेगा तुझको
दिल क दरवाज़ा खुला छोड़ दिया है मैं ने
अब तो आजा के तुझे याद किया है मैं ने
अब तो आ जा
Comments/Credits:
% Transliterator:Srinivas Ganti % Credits: Urzung Khan % Date:Feb 7, 2002