tan\-man tere ra.ng\-ra.nguu.Ngii
- Movie: Archanaa
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Neeraj
- Actors/Actresses: Sanjeev Kumar, Mala Sinha, Jagdeep, Snehlata
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
तन-मन तेरे रंग-रंगूँगी
छाया बनकर संग चलूँगी
सेवा करूँगी अंग लगूँगी
अर्चना मैं तेरी साजना
तन-मन तेरे ...
जन्म-जन्म तेरे बिना नैना नहीं सोए
घड़ी-घड़ी सपने तेरे पलकों ने पिरोए
तू है मेरे जीवन की साधना
तन-मन तेरे ...
प्यार तेरा कुमकुम है बाँहें तेरी माला
प्राण मेरा पुजारी तेरा मन है शिवाला
ज़िन्दगी है तेरी प्रार्थना
तन-मन तेरे ...
झूम उठा अँगना मेरा पड़ी नज़र तेरी
राम करे लागे तुझे सारी उमर मेरी
दुनिया रूठे तू ना रूठना
तन-मन तेरे ...